फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tempo woman dies on highway, husband injured

हाईवे पर पर पलटा टेंपो महिला की मौत, पति घायल

Fri, 24 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tempo woman dies on highway, husband injured
लखनऊ कानपुर हाईवे पर पलटा टेंपो सीधा करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टेंपो पलट गया। आगे की सीट पर बैठी महिला टेंपो के नीचे दब गई। सिर कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति चुटहिल हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर निवासी कालिका शर्मा बुधवार को पत्नी सरोजनी शर्मा (55) के साथ उनकी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली गए थे। गुरुवार की दोपहर बाद दोनों टेंपो से लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया।
विज्ञापन

आगे की सीट पर बैठी सरोजनी सड़क पर जा गिरीं और उनके ऊपर टेंपो गिर गया। सिर कुचल जाने मौके पर ही मौत हो गई। पति कालिका को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति कालिका ने बताया कि अजगैन से उन्नाव जाने के लिए टेंपो में बैठे थे। यात्री ज्यादा होने से दोनों ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। हादसे की सूचना पर तीनों बेटे अमित, राजेंद्र और आशीष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। औद्योगिक चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि चालक भाग गया है। टेंपो कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed