फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tempo revenge killed, seven passengers injured

टेंपो पलटा युवक की मौत, सात यात्री घायल

Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tempo revenge killed, seven passengers injured
On the death of the deceased Suresh, the family mourns in the post-mortem house. - फोटो : unnao
कंाशीराम कालोनी से सवारियां बैठाकर शहर आ रहा टेंपो रास्ते में उम्मीदों के शहर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें  जिला रायबरेली के पीडब्लूडी कॉलोनी निवासी सुरेश (23) पुत्र स्व. सुंदरलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

इसमें अन्य सवारियों को मामूली चोटें होने से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। टेंपो पलटने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की साथ ही मोबाइल में मिले नंबरों से परिजनों को जानकारी दी। भतीजे की मौत की खबर सुनते ही बुआ माया देवी पत्नी बसंतलाल निवासी कंाशीराम अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरेश कानपुर में एक कैफे में नौकरी करता था।
विज्ञापन

गुरुवार रात को वह घर आया था। शुक्रवार सुबह कानपुर जाने के लिए टेंपो से निकला था। बुआ माया देवी के मुताबिक सुरेश पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। पिता टेलीफोन विभाग में नौकरी करते थे। पिता की मौत हो जाने के बाद मां कलावती को नौकरी मिली और उन्होंने बच्चों की परवरिश की। मृतक सुरेश पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed