फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   temperature reached 46 degrees Celsius

46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जनपद का पारा

Mon, 25 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 25 May 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
temperature reached 46 degrees Celsius

सूर्यदेव के तेवर और तल्ख हो गए हैं। रविवार को आसमान से आग बरसी। दोपहर को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बदन को झुलसाती धूप ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।

विज्ञापन


चिलचिलाती धूप ेऔर लू के थपेड़ों ने आदमी ही नहीं पशु पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। रविवार को सुबह 10 बजे से ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू किया। दोपहर एक बजे पारा 46 डिग्री तक चढ़ गया। गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन


भीषण गर्मी ने रविवार को लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। आलम यह था कि 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम छह बजे के बाद ही सड़कों पर लोग दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में भी शाम सात बजे रौनक नजर आई। लोग धूप और गर्मी से बचाव के उपाय करते नजर आए। महिलाएं चेहरे पर कपड़ा लपेटे नजर्र आइं। फुल आस्तीन के दास्ताने और आंखों पर चश्मा लगाने के बाद ही घर से निकलीं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए।


बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
उन्नाव। भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों की बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह है कि रोस्टिंग समाप्त होते ही अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। शहरवासियों को चौबीस घंटे में बमुश्किल 13 से 14 घंटे ही बिजली पा रही है। अंधाधुंध कटौती से न तो लोग दिन चैन से रह पा रहे हैं और न ही रात में ढंग से सो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed