फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tehsil administration installed two boats for the convenience of the villagers

Unnao News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए तहसील प्रशासन ने लगवाई दो नाव

Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tehsil administration installed two boats for the convenience of the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीघापुर। गंगा नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से तहसील क्षेत्र के पसनियाखेड़ा व सीतारामखेड़ा गांव टापू बन गया है। बुधवार को तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए दो नावों का संचालन शुरू कराया है।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के सीतारामखेड़ा व पसनियाखेड़ा गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते दोनों गांव टापू बन गए हैं। गांव के निवासियों को बाजार तक आने-जाने के लिए दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर दो से चार फिट ऊपर तक बह रहे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला जयराजमऊ पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित दोनों गांवों के लोगों को जयराजमऊ व धानीखेड़ा बाजार आने-जाने के लिए दो नावों की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि रास्ते में पानी भरा होने से आवागमन में खतरे को देखते हुए नावों की व्यवस्था की गई है। बताया कि एक नाव सीतारामखेड़ा से पसनियाखेड़ा व दूसरी नाव पसनियाखेड़ा से जयराजमऊ तक चलेगी। स्थानीय लेखपाल को प्रतिदिन जलस्तर की स्थिति व ग्रामीणों की समस्याओं का तहसील मुख्यालय को अपडेट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed