फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager's uncle accused Sengar of murder of witness

किशोरी के चाचा ने सेंगर पर गवाह की हत्या का आरोप लगाया

Wed, 22 Aug 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 22 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager's uncle accused Sengar of murder of witness
कुलदीप सिंह सेंगर
  किशोरी से रेप के आरोप में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर किशोरी के चाचा ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। डीएम, एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में किशोरी के चाचा ने कहा है कि किशोरी के पिता पर विधायक परिवार के हमले की घटना के चश्मदीद गवाह यूनुस खान की तीन दिन पहले हत्या करा दी गई। विधायक के इशारे पर हत्या कराके मामले को संदिग्ध हालात में मौत जैसा रूप दिया गया।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने यूनुस का दफन शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। किशोरी के चाचा का दावा है कि यूनुस से सीबीआई टीम ने भी बयान लिए थे। अफसरों को प्रार्थनापत्र देने के बाद मीडिया से बातचीत में किशोरी के चाचा ने कहा कि उन्होंने विधायक व उनके भाई सहित अन्य लोगों के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने, उनकी संक्रमणीय जमीन पर जबरन तीस लाख रुपये का मिट्टी खनन कराने, भूमिधरी व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके अपने स्कूल का निर्माण कराने और ग्राम पंचायत व विकास के कामों में फर्जीवाड़ा कर लाखों का गबन किए जाने की शिकायत भी प्रशासन से की है। साथ ही कुलदीप सेंगर के खिलाफ सीबीआई की ओर से चार्जशीट दाखिल हो जाने के बाद उनकी पत्नी संगीता सेंगर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


दूसरी ओर संगीता सेंगर ने ताजे आरोपों को निराधार बताया है। कहा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने भी उनके पति को दोषी करार नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed