{"_id":"5eb2fbea8ebc3e90a7654e0a","slug":"teenager-gang-raped-report-filed-unnao-news-knp558833876","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। घर में अकेली किशोरी को तमंचा लगा जान से मारने का डर दिखा दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को परिजनों के घर लौटने पर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों आरोपी गांव के ही हैं।
औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर घर में अकेले थी। उसके माता-पिता पड़ोस के कस्बे में बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। दोपहर में आंधी के बाद बारिश होने पर वह कुछ देर वहीं रुके रहे। इसी बीच घर में उसकी बेटी को अकेला देखकर गांव का युवक अपने साथी के साथ घुस आया और तमंचा दिखा मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए।
शाम को परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी ने उन्हें जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़िता परिजनों के साथ थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ ओमप्रकाश रजक ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी वाजिद व लाल मुहम्मद की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।