फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager drowns while bathing in rainy drain, dies

Unnao News: बरसाती नाले में नहाने के दौरान डूबा किशोर, मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in rainy drain, dies
बीघापुर (उन्नाव)। रानीपुर निवासी अशफाक का 12 वर्षीय पुत्र अल्ताफ गुरुवार दोपहर नहाने के लिए गांव के पास बरसाती नाले गया। जहां बहाव तेज होने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से अल्ताफ को निकालकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसआई सूरज सिंह यादव ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक का पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां रुबीना व दादी रसूला का रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

---
पशु चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
उन्नाव। पुलिस ने पशु चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से 17 हजार रुपये और लोडर बरामद किया है।



सदर कोतवाली के हुसैननगर निवासी संतोष कुमार ने एक अगस्त को दो भैंस चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार सुबह अपराध निरीक्षक राजेश यादव और ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा हुसैननगर चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीसी टीवी फुटेज के जरिए पहले से चिह्नित लोडर दिखा तो रुकने का इशारा किया। पुलिस से बचने के लिए भागने लगे तो पीछा कर लोडर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम साहिबे आलम निवासी मझपुरिया थाना मौरावां, प्रमोद कुमार निवासी अयोध्याखेड़ा थाना मौरावां और तीसरे ने अपना नाम दुर्गेश निवासी हरिपुर निर्दहा थाना खीरो जिला रायबरेली बताया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि सभी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

---
दो युवकों के खाते में वापस कराए 1.24 लाख रुपये
उन्नाव। साइबर ठगी का शिकार हुए दो युवकों के खाते में सदर कोतवाली पुलिस ने उनके खाते में 1.24 लाख रुपये वापस कराए हैं। इसमें एक युवक के 1.20 लाख और दूसरे के चार हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के जूही कालोनी परमपुरवा निवासी इश्तियाक अहमद ने 28 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह उन्नाव में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। पत्नी आयशा खातून ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर गूगल-पे के बारे में जानकारी करने के लिए कस्टमर केयर को फोन मिलाया था। बात करने के बाद उनके खाते से 1.74 लाख रुपये निकल गए थे। पुलिस ने पीड़ित के खाते में 1.20 लाख रुपये वापस कराए। वहीं सदर कोतवाली के चौरा निवासी आशीष ने 19 जुलाई को ऑनलाइन चार हजार रुपये पार होने की सूचना दी थी। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह दोनों के बैंक खाते में रकम वापस कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed