{"_id":"66d76de8fd73480b29056c26","slug":"teenager-drowns-while-bathing-in-pond-dies-unnao-news-c-221-1-uno1001-119267-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तालाब में नहाने के दौरान किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तालाब में नहाने के दौरान किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन
पाटन। चर्म रोग से निजात पाने के लिए तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और पोस्टमार्टम कराया।
बिहार थानाक्षेत्र के गांव गौरा में ककोरे बाबा के नाम से तालाब है। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान करने से लोगों के फोड़े-फुंसी सही हो जाते हैं। इसी कारण रविवार और मंगलवार को तालाब में युवक-युवतियों की भीड़ रहती है। मंगलवार सुबह गौरा निवासी अर्पित (17) पुत्र लखन सिंह फुंसी से निजात पाने के लिए स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और मौत हो गई।
तालाब के पास भीड़ होने के बाद भी लोग उसे बचा नहीं पाए। बेटे की मौत की सूचना पर मां गुड़िया मौके पर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोर के माध्यम से अर्पित को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान किशोर की मौत हुई है।