फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager demands Rs 12 lakh by threatening to make objectionable photo viral

Unnao News: किशोरी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपये

Sat, 30 Mar 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager demands Rs 12 lakh by threatening to make objectionable photo viral
किशोरी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपयेस्कूटी और जेवर गिरवी रख माता-पिता ने दिए 90 हजार रुपये
विज्ञापन

इसके बाद भी युवक करता रहा परेशान, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। किशोरी दोस्ती कर युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की मांग की। बदनामी से बचने के लिए किशोरी के माता-पिता ने स्कूटी और जेवर गिरवी रखकर उसे 90 हजार रुपये दिए लेकिन इसके बाद भी परेशान करता रहा। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दही थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी को आवास विकास कालोनी निवासी शिवम शर्मा नाम का युवक वर्ष 2020 से परेशान कर रहा है। बेटी को झांसा देकर उससे दोस्ती की और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की मांग करने लगा। बदनामी से बचने के लिए माता-पिता ने स्कूटी और जेवर गिरवी रखकर 90 हजार रुपये उसे दिए। इसके बाद भी शिवम अलग-अलग नंबरों से फोन करके और रुपयों की मांग कर रहा है। परेशान होकर किशोरी की मां ने एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना को प्रार्थनापत्र देकर आपबीती बताई। एसपी के निर्देश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed