{"_id":"650ddf623e8629258a0a9836","slug":"tds-wing-of-income-tax-conducted-survey-at-leather-producers-place-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3446-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चर्म उत्पादक के यहां आयकर की टीडीएस विंग ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चर्म उत्पादक के यहां आयकर की टीडीएस विंग ने किया सर्वे
Sat, 23 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
चर्म उत्पाद निर्यातक इकाई में आयकर की टीडीएस विंग ने किया सर्वे
तीन घंटे तक फैक्ट्री में मौजूद रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र मगरवारा में शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग की टीडीएस विंग के अधिकारियों ने चर्म उत्पाद निर्यातक एक इकाई में पहुंचकर गहन सर्वेक्षण किया। लगभग तीन घंटे तक आयकर विभाग के अधिकारी परिसर में मौजूद रहकर सर्वे कार्य करते रहे।
आयकर विभाग टीडीएस विंग के अधिकारी शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक चार पहिया वाहन से मगरवारा स्थित एक चर्म उत्पाद निर्यातक इकाई में पहुंचे। अधिकारियों ने मौजूद प्रबंधन के लोगों से बात की। साथ ही किसी को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। तीन घंटे तक वहां पर रुककर गहन सर्वे किया। सूत्रों के मुताबिक, टीडीएस से संबंधित कुछ कागजों के आधार पर अधिकारियों ने सर्वे किया। इसके बाद लगभग छह बजे अधिकारी लौट गए।
और कम हुआ गंगा का जलस्तर, कटरी क्षेत्र में कटान हुई तेज
डीएम को पत्र लिख सभासद ने जियो बगै डाले जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। ऐसे में जैसे-जैसे नदी में पानी घट रहा है वैसे वैसे कटान तेज हो रही है। पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के कटरी इलाके में तेजी से कटान हो रही है। वहीं पश्चिमी गंगाघाट के गोताखोर मोहल्ला में रहने वाले वार्ड 23 के सभासद ने डीएम को एक पत्र लिखकर कटरी क्षेत्र में जियो बैग डाले जाने की मांग की है। ताकि कटान आबादी की ओर न बढ़ सके। वहीं कटान से लोग भयभीत है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा नदी का जलस्तर 111.620 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि शाम चार बजे 111.500 मीटर हो गया। आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में अभी और कमी होगी ऐसे में तेजी से कटान होने की संभावना है। नदी की धारा शुक्लागंज छोर कटरी इलाकों की ओर लगातार मुड़ती जा रही है। ऐसे में कटरी क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर, चंपापुरवा, इंद्रा नगर, मनोहन नगर, शक्ति नगर और रविदास नगर में कटान होने से क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में है। क्षेत्रीए लोगों ने बताया कि इसके पहले भी कटान हुई थी। जिसमें कई बीघा रेती की खेती पानी में बह गई। एक बार फिर से कटान होने से दिक्कत बढ़ गई है। सभासद फैयाज हुसैन राजा ने बताया कि डीएम को एक पत्र लिखकर कटान प्रभावित क्षेत्रों में जियो बैग डाले जाने की मांग की गई है।
साथी संग गया युवक लापता, पता बताने पर मांगे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के बनी गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गांव के रहने वाले एक युवक के साथ गुरूवार को गया था। जिसके बाद से वह लापता है। जब साथ गए युवक से पूछा गया तो उसने लापता भाई की जानकारी देने के लिए पचास हजार रूपये मांगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम बनी निवासी सुशील पुत्र स्व. बिंदाप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरूवार रात छोटे भाई अनिल को गांव का ही रहने वाला एक युवक अपने साथ बाइक से ले गया। जिसके बाद युवक तो लौट आया, लेकिन भाई का पता नहीं बताया। पूछताछ करने पर कहा िक पचास हजार रूपये दोगे तभी भाई का पता बताऊंगा। जिसके बाद युवक कहीं निकल भागा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
28 को निकलेगा जुलूस-ए- मोहम्मदी
शुक्लागंज। रजा इस्लामिक मिशन गंगाघाट के संचालक मौलाना तहसीन रजा कादरी ने जारी प्रेस नोट में बताया कि 28 सितंबर को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला जाएगा। जो सुबह ग्यारह बजे मोहम्मद नगर गोताखोर से निकलकर बिंदानगर मकैया ताल होकर सब्जी मंडी जामा मस्जिद पहुंचेगा। यहां से एक साथ सभी जुलूस धोबिन पुलिया तक जाएंगे। जहां से वापस जुलूस कर्बला मोहल्ला पहुंचेगा। यहां मोहम्मद साहब का पैगाम लोगों के बीच पेश किया जाएगा। बताया कि इसके लिए नगर पालिका गंगाघाट को साफ सफाई आदि की व्यवस्था करने व सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा गया है। (संवाद)
पुरानी खुन्नस में हुई मारपीट, युवक की अंगुली चबाई
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला गोताखोर निवासी इरशाद पुत्र इकरार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई ने शराब पीकर पुरानी खुन्नस में उसके साथ मारपीट की जब बीच बचाव करने उनका साला जहीर मोहम्मद आया तो उसकी पिटाई कर भाई ने हाथ की अंगुली चबा ली। जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। यह देख भाई भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
कुत्तों के आतंक बरकरार, मासूम की हालत बिगड़ी
शाम होते ही आवारा कुत्तों का झुंड गलियों में घूमता, बच्चें और बुजुर्ग घरों में दुबके
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के अखलाख नगर में आवारा खूंखार कुत्तों का आतंक बरकरार है। जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग भयभीत है। शाम होते ही कुत्तों का झुंड गलियों में घूमना शुरू कर देता है, जिससे बच्चें और बुजुर्ग घरों में दुबके रहते है। वहीं कुत्ते के काटने से घायल मासूम की हालत नाजुक हो गई है, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
बीते शनिवार को अखलाख नगर में आवारा कुत्तों ने घूम-घूम कर एक के बाद एक चौदह लोगों को काटा जिसमें तीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में चार साल के मासूम अल्तमस पुत्र इरफान खान की हालत नाजुक बनी है। इरफान ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा खूंखार कुत्तों को कच्चा मांस खिलाया जाता है। जिसके बाद कुत्ते हमलावर हो जाते है। कुत्तों के डर से बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही शाम होते दुबक जाते है। सूचना पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कुत्तों को भगाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया। ऐसे में क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट राजकुमार ने बताया कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। जिनके दिशा निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
फोटो संख्या- एक व दो
इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत- रेल पथ पर शव पड़ा होने के कारण खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
- नहीं हो सकी शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम को भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट पड़ने वाली बंद केबिन के पास डाउन रेल पथ से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवकी की मौत हो गई। वहीं शव के कई हिस्से रेल पथ पर पड़े होने के कारण कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोक दी। पांच मिनट बाद मेमो देकर ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीब पौने ग्यारह बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में एक 25 साल का युवक आ गया प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवक रेल पथ पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आया जबकि आरपीएफ का कहना रहा कि उन्हें जानकारी दी गई कि युवक ट्रेन आगे कूंदा है। जिसकी सूचना रेल पुलिस के साथ ही कोतवाली गंगाघाट को दी गई। इसी बीच सुबह करीब 11.40 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के चालक ने बीच रेल पथ पर शव पड़ा देख ट्रेन रोक दी जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को हटाया जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया इस कारण पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पालिका ने अभियान चला वार्डों में कराई सफाई
शुक्लागंज। नगर पालिका गंगाघाट द्वारा शुक्रवार को वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जहां कर्मचारियों ने नालियों की सिल्ट निकालने के साथ ही जमा गंदगी को हटाकर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कर चूना भी डाला। कूड़ा उठान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी वार्डों के सफाई नायकों ने अपने-अपने वार्ड में अभियान चलाया साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया। (संवाद)
जयकारों के साथ हुआ मूर्ति विसर्जन
शुक्लागंज। नगर के गगनीखेड़ा झील में शुक्रवार को गणेश मूर्ति विसर्जन करने वालों की भीड़ रही। दूर दराज से लोग मूर्ति विसर्जन करने आए। हलांकि अभी छोटी मूर्तियों का ही विसर्जन हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय नोडल प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को पांच छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया, अब तक यहां 23 मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है। सुरक्षा के लिए दस गोताखोर और दो नाव लगाई गई हैं। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट राजकुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोंबस्त रहे। (संवाद)
गंगाघाट कोतवाली के लिए अलग से बनेगी पुलिस बैरक, नाप जोख हुई
फोटो संख्या तीन
लखनऊ से आई कंपनी के कर्मचारियों ने परिसर में डीजीपीएस मशीन से की नपाई
- द्वारिका मोहनी कंपाउंड बनाई जा सकती है नई बैरक
संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट में तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए एक नई बैरक का प्रस्ताव शासन स्तर पर पास हो गया है। जिसके चलते शुक्रवार को लखनऊ से आई एक कंपनी की टीम ने कोतवाली परिसर के साथ ही एक अन्य जगह पर पहुंच कर डीजीपीएस मशीन से नाप जोख की। दो सौ पुलिस कर्मियों के लिए बैरक बनाई जानी है।
बता दें कि कोतवाली गंगाघाट में वर्तमान में करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मचारियों का स्टाफ मौजूद है। जिसमें से आधे से अधिक पुलिस कर्मी किराए के कमरों में रहते है। जो कमरे हैं उनमें ज्यादातर बाहर का स्टाफ है, जबकि पुरानी बैरक पहले से ही फुल चल रही है। ऐसे में शेष पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए शासन को नई बड़ी बैरक बनाए जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजा गया था। जिसे शासन ने पास कर दिया है।
शुक्रवार को लखनऊ से एबीसी कंसलटेंट कंपनी के ऑपरेटर व सुपरवाइजर शोभित यादव व महेंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें कोतवाली परिसर व द्वारिका मोहनी कंपाउंड परिसर की नाप जोख के लिए भेजा गया है। जहां नई पुलिस बैरक बननी है। करीब दो सौ पुलिस कर्मियों के लिए बैरक बनाई जानी है। यदि कोतवाली में ही जगह निकली तो यहीं पर बैरक बनाई जाएगी, नहीं तो द्वारिका मोहनी कंपाउंड में बैरक बनना तय है। बताया कि डिजिटल ग्लोबल प्रोफेशनल सिस्टम मशीन से सेटेलाइट के माध्यम से नाप जोख की गई है। जिसकी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को दी जाएगी।