फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Taught cyber security lesson to new students, Anjali got first place in the quiz

Unnao News: नवागत छात्रों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ, प्रश्नोत्तरी में अंजली का पहला स्थान

Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Taught cyber security lesson to new students, Anjali got first place in the quiz
फोटो नंबर 14-पॉलिटेक्निक में साइबर सुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद छात्र। संवाद
सोनिक (उन्नाव)। दही स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में स्पाइडरवेला टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने पायथन के साथ साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय बूट कैंप का आयोजन किया। छात्रों को साइबर सुरक्षा से बचाव की जानकारी देने के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिसमें पहला स्थान लाने वाली छात्रा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कंपनी के सदस्य आदर्श श्रीवास्तव ने छात्र-छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मेल हो या अपना काेई भी अकाउंट पासवार्ड ऐसा हो जिसकी किसी को जानकारी न हो। सॉफ्टवेयर के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखना चाहिए। साइबर अपराध से बचाव के लिए फायरवॉल और एंटीवायरस का प्रयोग करना चाहिए। बताया कि अज्ञात ईमेल और ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें अन्यथा साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी अनुभव विक्रम सिंह ने कहा कि नेटवर्क, एप्लिकेशन, सूचना, क्लाउड, आईओटी सुरक्षा और पहचान व पहुंच प्रबंधन साइबर हमलों से बचाने में मदद कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य है डिजिटल संपत्ति, जैसे कि कंप्यूटर, नेटवर्क, और डाटा को साइबर हमलों और अनधिकृत पहुंच से बचाना है। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। छात्रा अंजलि यादव ने 13 अंक हासिल कर पहला स्थान, अख्तर अंसारी ने 12 अंक पाकर दूसरा और प्रियंका गुप्ता ने 10 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सभी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य, डॉ. नीलेश कुमार, रानाविक्रम प्रताप सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीष त्रिपाठी, अनुराग अग्रवाल, अमित सिंह, डॉ. भेदपाल गंगवार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed