फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Target to win UP's 74 seats including Rae Bareli: Nadda

रायबरेली सहित यूपी की 74 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाएं : नड्डा

Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
unnao Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 28 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Target to win UP's 74 seats including Rae Bareli: Nadda
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : amarujala
उन्नाव। चार लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजकों की बैठक में भाजपा के लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि बूथ मजबूत करने पर ही लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी। इसलिए सभी को बूथ कमेटियों को और मजबूत करना होगा। रायबरेली सहित प्रदेश की 74 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाकर काम करेंगे।
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक मोटेल में आयोजित बैठक में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली व उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सेक्टर संयोजकों के साथ मंडल व जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नड्डा ने कहा कि चुनाव में कई फैक्टर काम करते हैं। विपक्षियों के पास कोई फैक्टर नहीं है। किसी के पास नेता है तो कहीं नीति नहीं है। दोनों हैं तो कार्यकर्ता व वातावरण नहीं है। एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता है, नीति है, नियत है, कार्यकर्ता व वातावरण है। दावा किया कि सभी फैक्टर होने से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है।
विज्ञापन


यूपी में पिछली बार 73 सीटें जीते थे। इस बार रायबरेली को भी शामिल करना है। कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत बूथ से ही मिलती है। इसलिए सभी को मिलकर बूथ मजबूत करना है। भाजपा के पास 1 लाख 40 हजार बूथ कमेटियां गठित हैं। यह चुनाव मोदी, इंडिया का नहीं है। बल्कि देश का है। चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार यूपी से 74 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाकर चलना है। बोले, 2014 में हमारे 36 लाख सदस्य थे जो 2019 में बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख हो गए हैं। एकजुट होकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश बदल गया है, अच्छे दिन आ गए हैं
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान, उज्ज्वला, सौभाग्य आदि योजनाओं की जानकारी दी। बोले कि आयुष्मान दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। 110 दिनों में 9 लाख 68 हजार लोगों को फायदा मिल चुका है। सरकार 1350 करोड़ रुपये का भुगतान अस्पतालों को करने जा रही है। पीएम जीवन ज्योति और अटल पेंशन योजना का करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर खोलने जा रही है। अब तक 5 हजार सेंटर खोले जा चुके हैं। इस साल 15 हजार और खोले जाएंगे। 2022 तक सभी सेंटर चालू हो जाएंगे। इसका सीधा सा अर्थ है कि देश बदल गया है और अच्छे दिन आ गए हैं।


विकसित भारत देना है इसलिए लड़ाई लड़नी है
प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोवर्धन झड़पिया ने कहा कि विरोधियों के पास कई हथियार हैं। वह जाति, धर्म आदि के नाम पर लड़ाने का काम करेंगे। इनसे बचना होगा और एकजुट होकर चुनावी लड़ाई लड़नी होगी। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी इस पर उंगली उठा रहे हैं, इससे घरों में डंप 40 फीसदी धनराशि निकलकर बैंक पहुंची है। विपक्षियों ने आकाश से पाताल तक देश को लूटा। इसलिए यह आपरेशन करना पड़ा। बोले आपका कमाया धन कोई लूट न पाए इसके लिए व्यवस्था करनी है। कितने भी गठबंधन हो जाए पर जब तक कार्यकर्ता बूथ पर है तब तक कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।  उन्होंने 30 जनवरी को लखनऊ में आयोजित बैठक में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से पहुंचने की बात कही। कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं।


यह भी रहे मौजूद
प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह, सांसद हरि साक्षी महाराज, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, महापौर लखनऊ संयुक्ता भटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलगसिया, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न, अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री ममता सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed