{"_id":"68278e769a7f767c6702f187","slug":"tampering-found-in-250-sim-cards-sold-from-amit-telecom-unnao-news-c-221-1-uno1001-131164-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अमित टेलीकॉम से बेचे गए 250 सिमों में मिला हेरफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अमित टेलीकॉम से बेचे गए 250 सिमों में मिला हेरफेर
विज्ञापन
पाटन। फर्जी नाम-पते से जारी सिम कार्ड के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड में बिहार थानाक्षेत्र के एक टेलीकॉम संचालक का नाम सीबीआई की जांच में सामने आया है। इससे संचालक के साथ उनके परिजन परेशान हैं। वहीं एसपी ने भी साइबर थाने के माध्यम से जिले में जांच तेज कराई है। अब तक 350 सिम और 450 मोबाइल चिह्नित हुए हैं जिनसे जिले के लोगों से साइबर अपराध किए गए हैं।
बिहार थानाक्षेत्र के भगवंतनगर स्थित अमित टेलीकॉम में 11 मई को दिल्ली से आई सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने छापा मारा था। टीम ने विक्रेता आशीष कुमार से बेचे गए 250 ऐसे मोबाइल सिम की जानकारी ली जिनके माध्यम से साइबर अपराध किए गए हैं। टीम डिटेल लेकर चले गए थे। जांच में डीलर की ओर से सिम खरीदने वाले ग्राहक का केवाईसी कराने के दौरान उसका इस्तेमाल दूसरे सिम की ब्रिक्री में होना पाया गया। दुकानदार यह सब अधिक कमाई के लालच में करते थे। आशीष करीब 10 साल से दुकान चला रहा है। इस दौरान उसने कई ऐसे सिम की बिक्री की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीबीआई आशीष को कभी भी पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।
बिहार थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि सीबीआई ने दुकानदार पर नजर रखने को कहा है, नोटिस आएगी तो पूछताछ के लिए उसे भेजना होगा। इस दुकान से एयरटेल, जीओ और वोडाफोन के सिम की बिक्री की गई है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि साइबर थाने के माध्यम से कराई गई जांच में जिले में 350 सिम और 450 मोबाइल फोन ऐसे चिह्नित हुए हैं जिनका प्रयोग साइबर अपराध में किया गया है। वहीं, 750 एजेंटों का भी पता लगाया जा रहा है जिन्होंने यह सिम बेचे थे।