फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tailor's body found hanging

Unnao News: उन्नावः दर्जी का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Tailor's body found hanging
उन्नाव। कुद्दूखेड़ा गांव में दर्जी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दस्तक दी। न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कुद्दूखेड़ा गांव निवासी सुनील (24) गांव में कपड़ों की सिलाई का काम करता था। सोमवार रात को वह दुकान से घर आया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

परिजनों ने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला, दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो रस्सी के फंदे से शव लटक रहा था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता दिल्ली में फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। मृतक दो भाईयों में बड़ा व अविवाहित था। बेटे की मौत से मां लज्जावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed