फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Swine Flu Threat, Alert Release

स्वाइन फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी

Sun, 14 Jan 2018 11:22 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 14 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। राजधानी में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद शासन ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। सीएमओ से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं की खरीद के साथ ही सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पिछले साल स्वाइन फ्लू के 38 मरीज मिले थे। इनमें 12 बच्चे शामिल थे। एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का प्रकोप अक्सर जुलाई से सितंबर माह में होता है। इस बार ठंड के मौसम में स्वाइन फ्लू का असर देखने को मिल रहा है। लखनऊ में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद शासन सक्रिय हो गया है। सीएमओ को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से जारी आदेश के मुताबिक जिला स्तर पर स्वाइन फ्लू को लेकर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


पर्याप्त तादाद में स्वाइन फ्लू से संबधित दवाएं और मास्क की खरीद कर ली जाए। उत्तर प्रदेश के संचारी रोग विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों पर कड़ी नजर रखी जाए। जिला संक्रामक रोग अधिकारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा टाइप ए वायरस से फैलने वाली बीमारी है। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, थूक व बलगम में खून और नाखून नीले पड़ने लगें तो तुरंत स्वाइन फ्लू की जांच कराएं। ऐसी स्थिति में
स्वाइन फ्लू की दवाई औसल्टामिविर की आवश्यकता होती है।


यह बरतें सावधानी
-हाथों को साबुन और गुनगुने पानी से दिन में कई बार धोएं।
-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक आहार लें।
-स्वाइन फ्लू पीड़ित व्यक्ति से कम से कम तीन फीट की दूरी रखें।
-खुद इलाज से बचें। डाक्टर की सलाह लें।
-खांसी और छींक आने पर मुंह को साफ कपड़े या रुमाल से ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed