{"_id":"591f47bc4f1c1bd520f255ba","slug":"sweeping-rush-into-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित भीड़ ने शराब ठेके में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित भीड़ ने शराब ठेके में की तोड़फोड़
उन्नाव
Updated Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
People thrown and threw the throat shutter for the liquor shop.
- फोटो : unnao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला गिरजाबाग भूरीदेवी में छतुरिया कुआं के पास ब्रम्हकिशोर पांडेय के मकान में करीब सात साल से शराब ठेका संचालित है। इस शराब ठेके के भीतर ही ठेकेदार अभयशंकर की सहमति से अंडा, सलाद, आमलेट, नमकीन और पान मसाला की दुकान भी खुल गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि शराब के शौकीन लोग यहां घंटो बैठकर शराब पीते हैं और नशे में धुत होकर गाली गलौज करते हैं। इससे बच्चे बिगड़ रहे हैं और बेटियों के लिए भी माहौल ठीक नहीं है।
मोहल्ले के लोगों ने पिछले दिनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इस शराब ठेका को हटवाने की मांग की थी। पुराना शराब ठेका हटाने के बजाए आबाकरी विभाग के अधिकारियों ने इसी के पास बियर की दुकान खोलने की अनुमति दे दी। शुक्रवार को पहुंचे लोगों ने खाली पड़ी दुकान की मरम्मत कराई और शटर लगा दिया। यह देख मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। सभासद शीबू और मनोज यादव भी पहुंच गए।
इसी दौरान भीड़ ने आपा खो दिया और शराब ठेके में खुली कैंटीन में तोड़फोड़ की और बियर शाप खोलने के लिए तैयार की जा रही दुकान का शटर उखाड़ कर फेंक दिया। सूचना पर किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मगर लोगों के आक्रोश के आगे बेेबस नजर आई। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत करा पाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अगर शराब ठेका लाइसेंस धारक ने लिखित शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे और शहर क्षेत्र के आबकारी इंसपेक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों के मोबाइल नंबर स्विच आफ थे।
विज्ञापन
एक सिपाही की गलती से बिगड़ा मामला
शराब ठेका और नई खुलने वाली बियर की दुकान के विरोध में एकजुट हुए मोहल्ले के लोग नारे बाजी कर रहे थे। इस दौरान भीड़ सड़क पर आ गई तोे एक सिपाही ने तेजी दिखाते हुए भीड़ को धकियाते हुए सड़क से हटाने लगा। इस दौरान गाली गलौज की तो लोग भड़क गए और तोड़फोड़ कर दी।