फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SUV collision killed biker

स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 16 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
SUV collision killed biker
कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
 उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाजार जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार अधेड़ की घटना स्थल पर  मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस के न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। उसी समय पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जा रहे पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। लगभग आधा घंटे बाद कोतवाली प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


अटवा गांव निवासी रग्घू(55)पुत्र प्याम साइकिल से जमालुद्दीनपुर बाजार साइकिल से जा रहे थे।  गांव के बाहर सड़क पर उन्नाव से हरदोई की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से रग्घू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बाजार जा रहे ग्रामीणों ने सौ नंबर पर सूचना दी।  साथ ही मृतक के परिजनों को बताया। पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क  जाम कर दी। उन्नाव से फतेहपुर चौरासी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जा रहे पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद जाम खुला।  तभी कोतवाली प्रभारी हनुमंत पांडेय भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक रोेड जाम रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed