फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Survey started for phase two of industrial corridor

Unnao News: औद्योगिक गलियारे के फेज दो के लिए सर्वे शुरू

Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 30 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Survey started for phase two of industrial corridor
सोनिक (उन्नाव)। बिछिया विकासखंड क्षेत्र के सराय कटियान गांव में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के फेज दो के लिए जमीन का सर्वे शुरू हो गया है। मंगलवार को कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारियों ने फेज दो के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे सोनिक के पास औद्यौगिक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में 132 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के बाद दूसरे चरण में 116 हेक्टेयर भूमि को लेकर यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चुनकू राम पटेल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यूपीडा की एसडीएम रिचा सिंह, तहसीलदार सुरभि गौतम और क्षेत्रीय लेखपाल संजय शुक्ला के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य कार्यपालक ने सड़क निर्माण को प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। साथ ही जल निकासी की भी व्यवस्था देखी। उन्होंने फेज दो के लिए बनाई जाने वाली सर्विस लेन के रास्ते में आने वाले पेड़ों का भी सर्वे किया। उधर, फेज दो के लिए कम मुआवजे की बात कहकर बैनामा करने से इन्कार करने वाले कुछ किसानों से अधिकारियों से बात करके समाधान निकालने की बात कही।
विज्ञापन

----
गंदा पानी नाले में बहाने की जांच को पहुंची टीम
हसनगंज। नेवाजीखेड़ा गांव के बाहर जयश्री कृष्णा ग्रीन इंडिया बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नाले में गंदा पानी बहाए जाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत की जांच करने के लिए प्रदूषण विभाग की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल सहायक पर्यावरण अभियंता व अवर अभियंता आदि ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि फल पट्टी क्षेत्र में फैक्टरी संचालित हो रही है। बदबूदार पानी से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सहायक पर्यावरण अभियंता ने बताया कि फैक्टरी के बाहर जो पानी निकला है, वह ट्रायल के समय का है। वर्तमान समय में फैक्टरी द्वारा वेस्टेज पानी नहीं बहाया जा रहा है। संचालक को निर्देश दिए गए कि मानक के अनुसार कार्य किए जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed