फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Substation trolley burnt, power cut in five localities for four hours

Unnao News: उपकेंद्र की ट्राली जली, पांच मोहल्लों की चार घंटे बिजली गुल

Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Substation trolley burnt, power cut in five localities for four hours
उन्नाव। शहर के कासिम नगर उपकेंद्र की ट्राली जलने से पांच मोहल्लों की चार घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से 20 हजार की आबादी बेहाल रही। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राली की मरम्मत करके आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहर के कासिम नगर उपकेंद्र में लगी इनकमिंग ट्राली तेज ब्लास्ट के साथ जलने लगी। यह देख मौजूद उपकेंद्र इंचार्ज ने तुरंत सूचना अधिकारियों को दी। उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद करके आग बुझाई गई। इसके बाद ट्राली को बाहर निकाला गया और मरम्मत शुरू हुई। कर्मचारियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे के करीब मरम्मत कार्य पूरा कर दिया। इस दौरान मोतीनगर, कासिमनगर, कृष्णानगर आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही। एसडीओ कुंवर प्रशांत ने बताया कि ट्राली ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों की मदद से मरम्मत कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन



पोल लगाए जाने से आठ घंटे गुल रही बिजली
सोनिक। चमरौली प्रथम फीडर से संचालित बसीरतगंज से सोनिक उपकेंद्र के बीच नए पोल लगाए जाने से सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे बसीरतगंज, सराय कटियान, सोनिक आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम 6:30 बजे तक काम चला। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed