फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Submandi site started, farmers' problems ended

उपमंडी स्थल शुरू, खत्म हुईं किसानों की मुश्किलें

Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Submandi site started, farmers' problems ended
पाटन। तहसील मुख्यालय पाटन में ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के पास नवनिर्मित उपमंडी स्थल का लोकार्पण रविवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने किया। इसके साथ मंडी स्थल पर विधिवत कामकाज शुरू हो गया। मंडी शुरू होने से आसपास के किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। मंडी निर्माण पर विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी जताते हुए विरोधियों पर भी जमकर बरसे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में लोकार्पण का जोर चल रहा है और विपक्षी दल उसे अपना काम बताने में जुटे हुए है। जबकि जनता को अच्छी तरह मालूम है कि कौन सा काम किसका है। उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पुरवा जाना पड़ता था। मंडी स्थल बन जाने के बाद अब उपज यहीं पर बेच सकेंगे।
विज्ञापन

विद्युत शार्ट सर्किट से फसल का नुकसान, कृषक दुर्घटना बीमा समेत अन्य लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पुरवा नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी ने पूर्व विधायक स्व. चौधरी देवकी नंदन को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मंडी समिति पुरवा प्रभारी अखिलेश सिंह ने निर्माण कार्य का ब्योरा प्रस्तुत किया। संयोजक रमेशचंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताया। संजय शुक्ला, अरुण दीक्षित, आशीष शुक्ला, रोहित, मनोज शुक्ला, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उपज बेचने के लिए उपमंडी स्थल तो बनवा दिया लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए जो मुख्य रास्ता है उसकी सड़क बनाना भूल गए। कस्बे में बनाई गई इस मंडी तक जाने के लिए रायबरेली राजमार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर चलना होता है। यह मार्ग कुछ दूरी तक खड़ंजा और जर्जर डामरीकृत मार्ग है। पूरे रास्ते में कीचड़ और जलभराव है।

441.97 लाख की लागत से बनाए गए उपमंडी स्थल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। अभी यहां किसान अपनी उपज लेकर आए भी नहीं और फर्श धंसने लगी है। दो टीनशेड स्थापित किए गए हैं। जिनमें कई स्थानों पर प्लास्टर टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed