Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा : गीता भुक्कल

Tue, 24 Nov 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
खरझारा गांव में जन चौपाल में संबोधित करतीं हरियाणा की विधायक गीता भुक्कल। स्रोत: कार्यकर्ता
बीघापुर। खरझारा गांव में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ’ जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा के झज्जर की विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने भाजपा सरकार पर सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाएं केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के खिलाफ मतदान करने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर काटे जा रहे हैं। इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया गया। बाराबंकी की पूर्व विधायक नीना गौतम ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर विवाद कराकर सत्ता में बने रहना चाहती है। राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को शर्मनाक बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमंत सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जन चौपाल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश छुन्ना ने किया। आयोजक आभा वर्मा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर जय बिंद सिंह, शिवम अवस्थी और बीडी कठेरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed