फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stunned by snake coming out in Bichhiya Kovid Hospital

बिछिया कोविड अस्पताल में सांप निकलने से हड़कंप

Thu, 06 Aug 2020 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Stunned by snake coming out in Bichhiya Kovid Hospital
बिछिया कोविड़ अस्पताल के बाथरूम में घूमता सांप। - फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। कोविड अस्पताल के शौचालय में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मरीज व स्वास्थ्य कर्मी गेट के बाहर निकल आए। काफी देर बार जब सांप अस्पताल गेट से बाहर निकला तो सभी ने राहत की सांस ली। लगातार सांप निकलने से मरीज भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल परिसर से लेकर अगल-बगल झाड़ियों के साथ पीछे खेत हैं। बिल्डिंग की दीवारों में भी कई जगह गड्ढे होने से आए दिन सांप शौचालय व कमरों में घुस आते हैं। बुधवार को शौचालय में काला सांप बैठा हुआ था। मरीज शौचालय गया। वहां अचानक सांप देख वह चीखता हुआ बाहर निकला। इससे भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मी व मरीज अस्पताल गेट के बाहर आ गए। करीब आधे घंटे बाद जब सांप निकलकर चला गया तो सभी अपने अपने कमरों में गए। नाम न छापने की शर्त पर मरीजों ने बताया कि सप्ताह में दो तीन बार तो सांप दिख ही जाता है। स्थिति यह है कि कमरों की सफाई खुद करनी होती है। विरोध करने पर लखनऊ रेफर करने की धमकी दी जाती है। अस्पताल में भर्ती होने तक यातनाएं जैसी झेलनी पड़ रही हैं। डीएम व सीएमओ आए दिन निरीक्षण किया करते हैं। सुधार के निर्देश भी दिए जाते हैं लेकिन हल कोई नहीं निकलता।
विज्ञापन

...
क्या बोले सीएचसी प्रभारी
बिछिया सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि अस्पताल में सफाई रहती है। आसपास खेत व झाड़ियां होने से उसी से सांप आ जाते हैं। ग्राम प्रधान से भी सफाई कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed