फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Students Lock In Class Room IN Unnao Government School UP news in hindi

UP: बड़ी लापरवाही... छुट्टी के बाद मासूम को क्लास में बंद कर चले गए टीचर, पौन घंटे तक रोता-बिलखता रहा बच्चा

Tue, 30 Jul 2024 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jul 2024 08:51 AM IST
सार

उन्नाव में शिक्षकों की लापरवाही से कक्षा एक का छात्र पौन घंटे स्कूल में बंद रहा। रोना सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और शिक्षक को बुलाकर स्कूल एवं कक्षा का ताला खुलवाया। बीईओ ने कहा कि छात्र बड़ी बहन की कक्षा में जाकर सो गया था।

विज्ञापन
Students Lock In Class Room IN Unnao Government School UP news in hindi
Students Lock In Class Room - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के ग्राम भुलभुलियाखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही से कक्षा एक का स्कूल में पौन घंटे तक बंद रहा। परिजनों ने शिक्षक को बुलाकर स्कूल का ताला खुलवाया तब बच्चे को निकाला गया। 
विज्ञापन


ब्लॉक फतेहपुर चौरासी के गांव भुलभुलियाखेड़ा कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों की लापरवाही से कक्षा एक में पढ़ने वाला इसी गांव निवासी आदर्श नाम का कक्षा एक का छात्र मुसीबत में फंस गया। छुट्टी से पहले इसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन लक्ष्मी की क्लास में चला गया और बेंच पर सो गया। 
विज्ञापन


दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर शिक्षकों ने जल्दी जाने की चक्कर में न तो क्लास रूम को चेक किया न छात्रों की संख्या का मिलान ही किया। सभी शिक्षक क्लास और स्कूल में ताला लगाकर चले गए। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने छात्र का रोना सुना तो मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चे को ढांढस बंधाते हुए खिड़की के पास बुलाकर उसे बहलाने की कोशिश की। छात्र के पिता राधेश्याम ने बीईओ देवेंद्र सिंह को जानकारी दी तो उन्होंने प्रधान शिक्षक पंकज द्विवेदी से बात की और दो किलोमीटर दूर दबौली गांव में रहने वाले इसी स्कूल के शिक्षक नेसेलाल को भेजकर ताला खुलवाया।

करीब 2:45 बजे बच्चे को निकाला गया। छात्र के पिता राधेश्याम ने बताया कि स्कूल में बंद हो जाने से बच्चा काफी सहम गया है। बीईओ ने बताया कि बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है। जिस स्तर से भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed