{"_id":"5f27143d8ebc3e63c920a52f","slug":"students-drowned-while-bathing-in-the-canal-unnao-news-knp5747457167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने समय डूबा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने समय डूबा छात्र
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। थाना बेहटामुजावर के रुरी सादिकपुर के मजरा रामदीनखेड़ा में पास से निकली शारदा नहर में साथियों के साथ नहाने गया एक छात्र डूब गया। पुलिस के साथ गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की लेकिन उसे खोज नहीं सके। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
ग्राम रुरी सादिकपुर के मजरा रामदीनखेड़ा के पास से ही शारदा नहर गुजरी है। रविवार सुबह 11 बजे रामदीनखेड़ा निवासी गयाप्रसाद राठौर का 14 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार जो ग्राम मटुकरी में संचालित डीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। वह अपने साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। तभी अचानक उसका पैर फि सल गया और वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। काफ ी देर तक जब वह नहीं दिखा तो साथियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बताया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना बेहटामुजावर को दी। जिसपर नवागत थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। चार घंटे तक स्थानीय गोताखोरों को सफ लता नहीं मिल सकी तो पुलिस ने शुक्लागंज के गोताखोरों को बुलाया और तलाश शुरू की। शाम 6 बजे तक छात्र को खोजा नहीं जा सका। रजनीश कुमार अपने चार भाइयों सुशील कुमार (28), सर्वेश कुमार (24) और बृजेश कुमार (20) में सबसे छोटा है। पिता खेती-किसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। मां शिवरानी का रोकर बुरा हाल है।
नवागत थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया कि 14 वर्षीय छात्र नहाते समय शारदा नहर में डूब गया है। जिसके उसकी तलाश के लिए शुक्लागंज के गोताखोरों को लगाया गया है। उसे खोजा नहीं जा सका है। प्रयास जारी हैं।