फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Student dies in suspicious circumstances, Principal and teacher charged

संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, प्रधानाचार्य व शिक्षक पर आरोप

Sun, 01 Mar 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Student dies in suspicious circumstances, Principal and teacher charged
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र की छह दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने परियर घाट में शव को दफना दिया। घटना के सातवें दिन मृतक की बहन ने स्कूल के प्रधानाचार्य व एक अन्य शिक्षक पर भाई से कुकर्म करने और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित बहन ने मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। 23 फरवरी की शाम उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की बहन ने शनिवार को एसपी विक्रांतवीर से मिलकर बताया कि 15 फरवरी को उसका भाई स्कूल गया था। जहां प्रधानाचार्य व एक अन्य शिक्षक ने उससे कुकृत्य किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। किसी को कुछ भी बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि 15 फरवरी को ही स्कूल में बोर्ड पर विज्ञान के शिक्षक ने उसके भाई की तीन दिन बाद मौत हो जाने की बात भी लिखी थी। 17 फरवरी को उसके भाई ने परिजनों को आपबीती बताई। बताया कि 18 फरवरी को वह स्कूल पहुंची और प्रधानाचार्य से जानकारी लेने की कोशिश की, जिस पर उसने फटकार कर उसे भगा दिया। 23 फरवरी की शाम भाई की मौत हो गई। बहन के अनुसार पिता की पूर्व में बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ी होने से वह ही घर संभाल रही थी। भाई की मौत से वह इतनी आहत हुई कि तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकी। उसने बताया कि परियर घाट में शव को मिट्टी दबाया गया है। उसने शव मिट्टी से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और मामले की जांच करा सच सामने लाने की मांग एसपी से की है।
विज्ञापन

एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्र 14 फरवरी के बाद से स्कूल नहीं आया था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर स्कूल का पूरा स्टॉफ उसके घर भी पहुंचा था। परिजनों ने मिलने नहीं दिया। परिवार के लोग मुआवजे का लगातार दबाव बना रहे हैं। जो भी आरोप लगे हैं वह पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed