{"_id":"56f051894f1c1b241cf14d24","slug":"student","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में ट्रक ने छात्रा समेत दो को रौंद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में ट्रक ने छात्रा समेत दो को रौंद डाला
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खी के चेतानखेड़ा गांव के पास ट्रक से टकराने के बाद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक और छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। छात्रा परीक्षा देने जा रही थी। यह हादसा माखी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
सफीपुर के अटवा गांव निवासी रामविलास की पुत्री कंचन (17) इंटर कक्षा की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह पड़ोसी गांव जमालुद्दीनपुर निवासी रोहित (25) पुत्र सुनील सिंह के साथ भूगोल की परीक्षा देने माखी क्षेत्र के थाना गांव स्थित कालेज जा रही थी।
विज्ञापन
हरदोई रोड पर चेतानखेड़ा गांव के सामने उन्नाव से बांगरमऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे छात्रा छिटककर सड़क पर जा गिरी। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहित ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।