फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Strictness of the deputy CM on the same day

एक ही दिन दिखी डिप्टी सीएम की सख्ती

Sat, 25 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव Updated Sat, 25 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strictness of the deputy CM on the same day
डीएसएन कालेज में शुक्रवार की परीक्षा में मेन गेट पर बंद रहा ताला। - फोटो : Amar ujala

विश्वविद्यालय की चल रहीं परीक्षाओं में नकल को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आदेश का असर सिर्फ एक दिन ही दिखा। गुरुवार को छापेमारी करने के बाद अफसर शांत होकर बैठ गए। डीएसएन डिग्री कालेज में नकलचियों के पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को कालेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया। मीडिया कर्मियों ने अंदर जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोका गया। कहा जा रहा है कि खामियों को छिपाने के लिए प्राचार्य ने ऐसा किया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम की सख्ती के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को कई डिग्री कालेजों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डा. अशोक सिंह ने डीएसएन डिग्री कालेज में पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया तो पोल खुलकर सामने आ गई। कालेज में अपनों को नकल कराने को मौजूद एक दर्जन से अधिक बाहरी युवकों में सात तो भाग निकले लेकिन पांच को पुलिस की गिरफ्त कर लिया था। सिटी मजिस्ट्रेेट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करने के साथ ही कालेज प्रशासन की शिकायत शासन से करने की बात कही थी।
विज्ञापन


जबकि शुक्रवार को पहली पाली से तीसरी पाली की परीक्षाएं हो गईं और किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने निरीक्षण की सुध तक नहीं ली। नकल का खेल उजागर होने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही लोगों में चर्चा का केंद्र रही। कालेज प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने परीक्षा नकल विहीन संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के लिए गेट कर दिया बंद
डीएसएन कालेज में नकल की गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद स्टाफ की खूब किरकिरी हुई। किरकिरी को छिपाने के लिए कालेज प्रबंधन ने शुक्रवार को परीक्षार्थियों का प्रवेश कराकर मेन गेट पर ताला जड़ दिया। गुरुवार तक मीडिया कर्मियों को कवरेज के लिए बेरोक-टोक जाने दिया जा रहा था। जबकि शुक्रवार को नियमों की बाध्यता बताते हुए प्राचार्य ने मीडिया के प्रवेश को बैन कर रखा था। बातचीत में सख्ती के बीच नकल विहीन परीक्षा आयोजित कराने का दावा करने में कोई हिचक नहीं की। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि सब बेहतर है तो अंदर जाने क्यों नहीं दिया जा रहा, इस पर जिम्मेदार मुंह फेर आगे बढ़ गए।


महत्वपूर्ण विषयों की थी परीक्षाएं
यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शुक्रवार का दिन काफी अहम था। प्रथम पाली में बीएससी मैथ, बीए संस्कृत विषय की परीक्षाएं हुईं। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र, बीएससी द्वितीय वर्ष की मैथ, बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के अलावा तृतीय पाली में बीएससी बाटनी, बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत, उर्दू समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं थीं। इसके बाद भी जिला प्रशासन के किसी अधिकारी और न ही फ्लाईंग स्क्वायड ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed