फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Strictly after RBI increased customer problem hcbl

आरबीआई की सख्ती के बाद एचसीबीएल ग्राहकों की बढ़ी समस्या

Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strictly after RBI increased customer problem hcbl

उन्नाव। हिंदुस्तान को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (एचसीबीएल) पर आरबीआई की सख्ती ने करीब तीन हजार ग्राहकों को परेशानी में डाल दिया है। रोजाना कारोबार की बात करें तो यह करीब साठ लाख रुपये का है।

विज्ञापन


धन जमा करने पर रोक व निकासी की सीमा तय किए जाने के बाद शनिवार को पीतांबर नगर स्थित बैंक शाखा में निकासी के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। शनिवार को आधे दिन की बैंकिंग होने के बाद भी करीब 31 लाख रुपये की निकासी हुई। बैंक मैनेजर ने सोमवार को बैंक खुलने की बात कही है और सुरक्षा के लिए एसपी को पत्र लिखा है।  
विज्ञापन

 जानकारों की माने तो एचसीबीएल बैंक पर पैसा जमा करने पर आरबीआई ने रोक लगा दी है। यही नहीं निकासी की सीमा एक लाख रुपये तय की गई है। यानि ग्राहक एक लाख रुपये से ज्यादा पैसा नहीं निकाल सकता। एक लाख निकासी के बाद ग्राहक को छह माह का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई के आदेशों की जानकारी मिलते ही शनिवार को पीतांबर नगर स्थित बैंक शाखा में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। जिसके खाते में एक लाख से कम थे उसने सारा पैसा निकाल लिया जबकि जिसके खाते में एक लाख से ज्यादा जमा थे तो वह बैंक मैनेजर व कर्मचारियों से पैसा निकासी के बारे में जानकारी करने में जुट गया।


उधर, किसी अनहोनी की सूचना पर शाखा प्रबंधक ने एसपी से फोर्स की मांग की। जिसके बाद दोपहर तक कुछ पुलिस कर्मी भी बैंक के बाहर तैनात किए गए। शाखा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि आरबीआई की जो गाइड लाइन आई है उसके खिलाफ उन लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की है। संभावना है कि जल्द ही फैसला उनके हक में आयेगा। ग्राहकों का जो भी पैसा बैंक में जमा है वह पूरी तरह सुरक्षित है। जो भी ग्राहक एक लाख रुपये तक की निकासी जब चाहे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed