{"_id":"590a28f14f1c1b37094413c2","slug":"storm-storm-many-areas-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-आग का कहर, कई क्षेत्र चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-आग का कहर, कई क्षेत्र चपेट में
उन्नाव
Updated Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल टूट गए। सफीपुर के उमर अटवा गांव में आंधी के दौरान एक घर में चिराग गिरने से लगी आग ने दर्जनों घरों चपेट में ले लिया है। थाना क्षेत्र के परसौरा गांव में भी चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया। फतेहपुर चौरासी में नीम का पेड़ गिरने से एक मकान ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
बुधवार रात करीब नौ बजे आई तेज आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर के अलावा सफीपुर, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी, पुरवा और बीघापुर तहसील क्षेत्र में आंघी से दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली के पोल टूट गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के दौरान फतेहपुर चौरासी कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर में नीम का पेड़ भईया लाल के मकान पर गिर गया। इससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया।
गनीमत रही कि पेड़ गिरते देख परिवार के लोग भागकर बाहर आ गए। सफीपुर तहसील के बहाउद्दीनपुर गांव आग से कई घरों की गृहस्थी जल गई। कसबा में मुख्य मार्ग पर बिजली के पोल टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होते बचा। सफीपुर तहसील के ही उमर अटवा गांव में लगी आग ने दो दर्जन से अधिक मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि पोल आसपास खड़े वाहनों पर नहीं गिरे। हसनगंज के कटरा में आंधी के झोंके में रघुराज के घर का छप्पर गिरने से चिराग से आग लग गई। आसीवन थानाक्षेत्र के परसौरा गांव में आंधे के दौरान चिराग से एक घर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब दर्जन भर घरों की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
आसीवन थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि गांव में आग लगने की सूचना मिली है पुलिस टीम के साथ दमकल मौके पर पहुंच रही है। फायर स्टेशन अफसर जेपी सिंह ने बताया कि जिले में दस से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाओं की सूचना मिली है। सफीपुर के उमर अटवा में आग ने विकराल रूप ले लिया है। लगभग पूरा गांव चपेट में है। वहीं आसीवन के परसौरा में कई घरों में आग लगी है। आग लगने की सूचना पर सफीपुर तहसीलदार दशरथ कुमार राजस्व टीम के साथ रात दस बजे मौके पहुंच रहे हैं।