फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stomach ache and diarrhea patients increase after festival, 19 admitted

Unnao News: त्योहर के बाद बढ़े पेट दर्द और डायरिया के मरीज, 19 भर्ती

Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Stomach ache and diarrhea patients increase after festival, 19 admitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। होली पर गुझिया और पापड़ ने लोगों की सेहत बिगाड़ी है। लोग पेट दर्द और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द और डायरिया के 19 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। ओपीडी में पेट दर्द, बुखार और खासी के मरीजों की संख्या 768 मरीज पहुंच गई।
बुधवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द और डायरिया के 19 गंभीर मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। हालत यह रही कि दोपहर तक 24 बेड का इमरजेंसी वार्ड के सभी बेड फुल हो गए। इसके बाद एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं दो दिन बाद पूरे समय संचालित हुई ओपीडी में भी पेटदर्द, उल्टी, बुखार और दस्त के मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए उन्हें कतार में लगकर दिखाना पड़ा। इनमें सबसे अधिक पेटदर्द के 382 मरीज रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
होली में खान-पान में लापरवाही की वजह से लोगों के पेट में दिक्कत हो रही है। ऐसे मरीज शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, अधिक तेल मसाले वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना है। पेट की समस्या ठीक न होने तक मूंग की दाल से बनी खिचड़ी खाएं, अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। - डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश, फिजीशियन

--
पैथोलॉजी में सैंपल के लिए धक्कामुक्की

उन्नाव। ओपीडी में पहुंचने वाले बुखार और पेट दर्द के मरीजों को डॉक्टर जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। इससे पैथोलॉजी में भी भीड़ हो रही है। बुधवार को आठ बजे के बाद ही पैथोलॉजी में सैंपल देने के लिए मरीजों की भीड़ शुरू हो गई। पहले सैंपल देने की होड़ में मरीजों और उनके तीमारदारों में धक्कामुक्की होने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों ने मामला शांत कराया। पैथोलॉजी में 116 मरीजों के सैंपल लिए गए। समय समाप्त होने के बाद अन्य मरीजों को अगले दिन बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed