{"_id":"603fd6358ebc3ec89761ebd4","slug":"stf-raid-in-liquor-warehouse-got-more-stock-unnao-news-knp6154231196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब गोदाम में एसटीएफ का छापा, अधिक मिला स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब गोदाम में एसटीएफ का छापा, अधिक मिला स्टॉक
विज्ञापन
मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम में जांच करते डिप्टी कमिश्नर आबकारी जयनेंद्र उपाध्याय (नीली शर्ट ?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। टैक्स व एक्साइज ड्यूटी चोरी की शिकायत पर लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार सुबह मोतीनगर स्थित देशी शराब गोदाम में छापा मारा। इससे गोदाम में अफरातफरी मच गई।
डिप्टी कमिश्नर आबकारी लखनऊ, एसडीएम, सीओ सिटी व जिले की आबकारी टीम ने भी गोदाम पहुंचकर जांच की। कई चक्रों में पेटियों की गिनती के दौरान स्टॉक अधिक मिला है। सुबह नौ बजे से रात 8 बजे तक टीम गोदाम के दस्तावेज व स्टॉक का मिलान करती रही।
मोतीनगर में बरेली जिला निवासी अजय जायसवाल का देशी शराब का गोदाम है। वह वित्तीय वर्ष 2020-21 के अनुज्ञापी हैं। बुधवार सुबह नौ बजे यूपी एसटीएफ लखनऊ की आठ सदस्यीय टीम ने गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी, आबकारी अधिकारी केके शुक्ल भी गोदाम पहुंचे। टीम ने गोदाम में स्टॉक की जांच शुरू की। कई चक्राें में हुई गिनती में दोपहर दो बजे तक दो सौ पेटी शराब अधिक मिलने की जानकारी दी गई है।
अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक टैक्स इनवॉइस या गेटपास पर एक ही गाड़ी से दो बार शराब निकालकर वेयर हाउसों पर पहुंचाई जा रही थी। इससे लाखों के टैक्स व राजस्व चोरी की जा रही थी। जांच टीमों को कागजातों में दर्ज स्टॉक की अपेक्षा मौजूदा स्टॉक में बड़ा अंतर मिला है। एसडीएम सदर ने बताया कि देर रात तक जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकता है।
मोबाइल जमा कराए, गेट किया बंद
एसटीएफ ने गोदाम में छापा मारते ही वहां मौजूद कर्मियों के मोबाइल जमा करा लिए। जिला स्तर से आबकारी विभाग की टीम के पहुंचने पर उन्हें भी किसी भी सूचना के आदान-प्रदान से रोक दिया गया। तीन दिन पहले यूपीएसटीएफ की टीम रैकी कर रही थी। दोपहर तीन बजे लखनऊ के आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र भी शराब गोदाम पहुंचे।