फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   statue stolen

ठाकुर द्वारा मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी

Wed, 08 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 08 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
statue stolen
सफीपुर/उन्नाव। ठाकुर द्वारा मंदिर के ताले तोड़कर चोर राधा-कृष्ण की मूर्तियां उठा ले गए। ग्रामीणों के अनुसार, अष्टधातु की मूर्तियां थीं, जबकि पुलिस मूर्तियां सामान्य धातु की होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


मूर्ति चोरी की घटना और एक युवक के घर में स्निफर डॉग के घुसने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। सीओ ने घटना का जल्द खुलासा और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में स्थित सैकड़ों साल पुराने ठाकुर द्वारा मंदिर के मेन गेट और मंदिर के लोहे के दरवाजे के ताले तोड़कर चोरों ने यहां स्थापित राधा-कृष्ण की मूर्तियां पार कर दी। बुधवार सुबह लोगों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय दरौली गांव पहुंचे और तफ्तीश की। चोरों ने मंदिर में ही रखा चांदी का छत्र और करीब ढाई हजार रुपये व सिक्के चोरी नहीं किए। मंदिर की देखभाल और पूजा करने वाले सूर्यकांत ने बताया कि दोनों मूर्तियां 20- 20 किलो वजन की अष्ठधातु की हैं।

कोतवाली प्रभारी ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलवाया। स्निफर डॉग मंदिर में इधर-उधर घूमने के बाद पीछे खेत की ओर गया। यहां पर मंदिर का टूटा हुआ ताला पड़ा मिला। इसके बाद वह भागते हुए गांव के भीतर गया और यहां रहने वाले एक युवक के घर में घुस गया। पुलिस स्निफर डॉग को फिर मंदिर लेकर गई दोबारा भी वह उसी रास्ते से होते हुए फिर उसी घर पर रुक गया।


ग्रामीण, गृहस्वामी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे लेकिन पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। आक्रोशित ग्रामीण गांव के बाहर गए और उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना का खुलासा करने की मांग करने लगे। सीओ आरके सिंह ने लोगों को समझाया कि स्निफर डॉग ने सिर्फ एक दिशा दी है। बिना जांच किए किसी को दोषी मान लेना ठीक नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला इस दौरान करीब एक घंटे तक उन्नाव-हरदोई के बीच आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed