फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   State employees demand restoration of old pension

Unnao News: राज्य कर्मचारियों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
State employees demand restoration of old pension
उन्नाव। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व अन्य संगठनों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बाहर स्थित झाड़ी शाह मजार के पास राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष उमा निवास बाजपेयी ने नवीन अंशदान योजना को कर्मचारियों के लिए छलावा बताया। उन्होंने इसे तत्काल बंद कर और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। जिला मंत्री दिलीप अवस्थी ने कहा कि नवीन अंशदान पेंशन में शेयर बाजार का जोखिम है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने इस आदेश को वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण अवस्थी ने कहा कि सरकार अपने कर्मचारियों और शिक्षकों को परेशान कर रही है। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दोपहर दो बजे संगठन के सभी पदाधिकारी नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज को सौंपा। इस दौरान विकास मिश्रा,अनिल कनौजिया, अमित सिंह, अरुण सिंह, अमीन संघ के जिला मंत्री लालता सिंह, राघवेंद्र सिंह, अनुपम मिश्रा, गौरीशंकर, रवि रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed