{"_id":"7d70f50690a1aed955ee6896e29643d0","slug":"stadium-wall-awaiting-repair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की दीवार को मरम्मत का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की दीवार को मरम्मत का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 31 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला खेल स्टेडियम की दीवार महीनों से टूटी पड़ी है। कुछ समय पूर्व स्टेडियम की दीवार का निर्माण कराया गया लेकिन किसी वाहन की टक्कर से यह दीवार दोबारा टूट गई। इसके बाद से अब तक इसका निर्माण नहीं कराया जा सका है। उधर, टूटी दीवार के रास्ते अराजकतत्व स्टेडियम में आए दिन घुस आते हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम जिले का एकमात्र क्रीड़ास्थल है जहां जिलास्तरीय खेलों का आयोजन किया जाता है। पिछले कई महीनों से स्टेडियम की दीवार टूटी पड़ी है। इसका फायदा अराजकतत्व उठा रहे हैं। बताया जाता है कि रायबरेली रेलवे क्रा़सिंग पर आरओबी केनिर्माणाधीन होने से साइड से वाहनों का आवागमन होता है।
इससे यहां आए दिन जाम की स्थित बनी रहती है। जाम में फंसे वाहनों के बीच जल्द निकलने की होड़ के चलते कई वाहन स्टेडियम की दीवार से टकरा जाते हैं। करीब दो महीने पूर्व स्टेडियम की दीवार वाहन की टक्कर से दो बार टूटी थी। तब इसका निर्माण कराया गया लेकिन कुछ कुछ ही दिन बाद यह दोबारा टूट गई। तब से आज तक इसका निर्माण नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी, आनंद कुमार ने बताया कि टूटी दीवार के निर्माण के लिए बजट की मांग की गई है। बजट आते ही दीवार का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।