फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Spraying of pesticides started to protect mango from disease

Unnao News: आम को रोग से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव शुरू

Thu, 15 Feb 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Spraying of pesticides started to protect mango from disease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। फरवरी का महीना शुरू होते ही आम के पेड़ों में बौर आने लगा है। बाग मालिकों ने बौर को रोग से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
कस्बा व आसपास के गांवों में भारी संख्या में आम के बाग हैं। फरवरी में बौर आते ही उसमें रोग और भुनगा कीट के हमले की आशंका बढ़ गई है। भुनगा (मैंगो हॉपर) छोटा तिकोने शरीर वाला होता है जो आम का सबसे विनाशकारी कीट माना जाता है। यह कीट मौसम खराब होने के कारण लग जाता है। इस कीट के लगने बौर काला पड़कर सूख जाता है। इसको देखते हुए बाग मालिकों ने कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कृषि बीज भंडार कार्यालय प्रभारी देवी सिंह ने बागबानों को पहला छिड़काव बौर के 2-3 इंच की अवस्था पर, दूसरा छिड़काव उसके 15-20 दिन बाद और तीसरा छिड़काव अमिया के सरसों के दाने के बराबर हो जाने पर करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पूर्व में पेड़ों में आया बौर सूखा
पूर्व में गर्म मौसम होने के कारण क्षेत्र के कई बागों में दिसंबर के अंतिम और जनवरी के प्रथम सप्ताह में बेमौसम बौर आ गया था। जो अब काला होकर सूखकर गिरने लगा है। जिस पेड़ों पर बौर आ गया था उसमें अब बौर नहीं दिख रहा है। जिससे उस पेड़ में फसल आने की संभावना नहीं है। इससे बागबानों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed