फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

बाराबंकी को हराकर लखनऊ ने जीती ट्राफी

Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
sports
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ ने बाराबंकी को कड़े मुकाबले में हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुभाष स्पोर्टिंग वॉलीबॉल क्लब डोकरई की ओर से 74वीं प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता ग्राम डोकरई स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। प्रतियोगिता में रायबरेली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, मेरठ सहित 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला शाहजहांपुर, मेरठ व लखनऊ की टीमों के बीच देखने को मिला। सेमीफाइनल बाराबंकी व शाहजहांपुर के बीच हुआ। बाराबंकी ने 2-1 से शाहजहांपुर को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने रायबरेली की कहिंजर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लखनऊ व बाराबंकी के बीच 15 अंकों का बेस्ट आफ थ्री फाइनल मैच खेला गया। इसमें पहले दोनों सेट बराबरी पर रहे। निर्णायक सेट में लखनऊ ने कड़े मुकाबले में बाराबंकी को 2-1 से विजय हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक आशू सिंह ने विजेता टीम को 71 सौ रुपये व ट्राफी दी। उप विजेता को 51 सौ रुपये के साथ ट्राफी दी गई। मैच रेफरी सोनू सिंह चौहान, अनुज पटेल, अवनीश शुक्ला रहे। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश सिंह, सपा नेता अजीत सिंह बॉबी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर शशांक शेखर, ओम प्रकाश यादव, अंकित सिंह परिहार, नीरज बाजपेई, पीसी शुक्ला, रामकरण सिंह, डॉ. एसपी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed