{"_id":"61d44a86bf3bea5ab32f5acc","slug":"sports-unnao-news-knp6734047154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ ने कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ ने कानपुर को हराया
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में रन आउट की अपील करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आरबी श्रीवास्तव मेमोरियल अंतरजनपदीय कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन लखनऊ लाइफ केअर ने कानपुर की एफयूसी टीम को हरा दिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल पहुंचे। एफयूसी कानपुर के कप्तान समन्वय दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। कप्तान मयंक ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में लाइफ केअर लखनऊ टीम ने चार विकेट खोकर 91 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब मयंक वर्मा को मिला।
कमेंट्री सलमान खान, लक्ष्य निगम और साहिल सलीम ने की। अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव शंकर, सचिव नवीन सिन्हा, कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, सतीश मिश्रा, साहिल सलीम, सचिन निगम मौजूद रहे। श्रीलंका के खिलाड़ी यश अरोड़ा ने पहुंचकर सभी का उत्साह बढ़ाया। आयोजक शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सीएचएस कानपुर और एनईआर लखनऊ की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।