उन्नाव। लखनऊ बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो व कबड्डी मैच खेले गए। खो-खो व कबड्डी मैच के अंडर 17 बालक वर्ग में जैतीपुर इंटर कॉलेज की टीम ने सफीपुर इंटर कॉलेज की टीम को पराजित किया। विजयी प्रतिभागियों को सांसद व सदर विधायक ने सम्मानित किया।
बालिका वर्ग की ओपन खो-खो प्रतियोगिता में जैतीपुर इंटर कॉलेज की टीम ने बीघापुर को हराकर ट्राफी अपने नाम की। बालक वर्ग की ओपन कबड्ड़ी प्रतियोगिता के फाइनल में नवाबगंज की टीम ने गोकुल बाबा टीम को हराया। फाइनल टीम के खिलाड़ियों को सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों की मांग पर स्टेडियम में बनकर तैयार हुई क्रिकेट पिच का सांसद व विधायक ने शुभारंभ किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता, नवीन सिन्हा, ओम मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ व रोहित उपस्थित रहे।