{"_id":"617fdafd07c5b43b5f59413f","slug":"sports-unnao-news-knp661633677","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के राणा क्लब ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के राणा क्लब ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता रायबरेली राणा क्लब की टीम, ट्राफी के साथ ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। गांव बीरपुर डिठुमा में चौथी एक दिवसीय अंतरजनपदीय डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। रविवार रात रायबरेली के राणा क्लब और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राणा क्लब ने 15-13 से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की। गोरखपुर टीम उप विजेता रही।
पहला सेमी फाइनल मुकाबला साई हॉस्टल रायबरेली की टीम व राणा क्लब रायबरेली के बीच हुआ। राणा क्लब रायबरेली की टीम ने पांच चक्रों के सेमीफाइनल मुकाबलों में तीन चक्र जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम व उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम ने तीन चक्र जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में राणा क्लब रायबरेली की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम को पांच चक्रों में 25-16, 25-23, 20-25,15-25 तक खेला। अंतिम व निर्णायक चक्र 15 अंकों का खेला गया। राणा क्लब रायबरेली की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम को 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम के विकास सरोहा को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले में निर्णायक सोनू सिंह देवगांव व हनीफ कहिंजर रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने विजेता टीम राणा क्लब टीम के कोच तिलक अवस्थी को 21 हजार रुपये की धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को कांग्रेस नेता अनुराग सिंह ने 11 हजार रुपये व खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सिंह उर्फ पप्पू, सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी, सिकंदरपुरकर्ण ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल, मुन्ना सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी, रिंकू सिंह, रोहित तिवारी, पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह उपस्थित रहे।