फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 14 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
sports
विजयी प्रतिभागियों के साथ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला ओपन एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 800 मीटर पुरुष दौड़ में विश्वजीत और महिला में निशा यादव अव्वल रहीं। 100, 400 मीटर दौड़ और 20 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-23 जिला ओपन एथलेटिक्स मीट 2021 का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी अजीत वर्मा ने किया। 100 मीटर पुरुष में ज्ञानवर्धन और महिला में कुमारी अव्वल रहीं। 400 मीटर में आशीष कुमार और अंकिता वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर पुरुष में विश्वजीत और महिला में निशा यादव ने बाजी मारी। 20 किलोमीटर पैदल चाल पुरुष में लक्ष्मी शंकर और महिला में आरती प्रथम स्थान पर रहीं। एसोसिएशन अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं में क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजे गए खेल के प्रारूप को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

रनिंग इवेंट्स की प्रतियोगिता 17 व 18 अगस्त को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। थ्रोइंग इवेंट्स 24 व 25 अगस्त को आगरा में, पैदल चाल प्रतियोगिता इटावा में 26 अगस्त को आयोजित की जाएगी। चयनित सभी खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा रजिस्ट्रेशन आईडी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। एथलीट खिलाड़ी अक्षर तिवारी व प्रदीप चौरसिया उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed