{"_id":"63485711ce01e75d825b58c9","slug":"speeding-car-collision-unnao-news-knp7231148177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
Thu, 13 Oct 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
राजाराम की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
सुबह घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीडीनगर मोहल्ला निवासी राजाराम चौरसिया (76) सेवानिवृत्त शिक्षक थे।
विज्ञापन
रोजाना की तरह गुरुवार सुबह वह घर के बाहर टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की पुष्टि होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, टक्कर मारकर भाग रही कार का लोगों ने रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था।
विज्ञापन
जांच की गई तो पता चला कि कार कानपुर के आजाद नगर निवासी व्यक्ति की है। मृतक के बेटे सूर्य कुमार ने कार के नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। मृतक की पत्नी सुनंदी देवी और तीन बच्चे हैं। पति के साथ जीवन व्यतीत होने के बाद उम्र के अंतिम पड़ाव पर करवाचौथ के दिन हुए हादसे में पति का साथ छूटने से पत्नी सुनंदी बेहाल हैं। उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी रखा था। रो-रोकर बेहाल पत्नी बार-बार बेहोश हो रहीं थी।
विज्ञापन