{"_id":"2fbe5350b810e77b4ea1f4bef509feb2","slug":"speech-contest-was-simple-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में सिंपल रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में सिंपल रहीं अव्वल
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सिंपल गुप्ता ने पहला स्थान पाया। दूसरे पायदान पर प्रियंका शुक्ला और तीसरे पर भरत कुमार रहे। पहले तीन स्थान पर रहने वाले यह छात्र-छात्राएं 29 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विकास भवन सभागार में सुबह 11.30 बजे देशभक्ति राष्ट्र निर्माण विषयक भाषण प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लाकों से चयनित हुए 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता में वर्तमान समय में जाति धर्म से हटकर, समभाव के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए युवाओं का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में अधिकांश प्रतिभागियों ने शिक्षित समाज पर जोर दिया। युवाओं ने बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ पर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। वक्ताओं ने चारित्रिक बल पर ज्यादा बल दिया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के अंत में जिला युवा समन्वयक डॉ. आराधना राज ने कहा कि अनावश्यक जलते हुए बल्ब को बुझाना, अनावश्यक पानी को बर्बादी से बचाना भी राष्ट्र निर्माण है। चयन समिति में साहित्यकार आरपी वर्मा, सचिव स्काउट गाइड आलोक शंकर मिश्र और ज्ञान विज्ञान केंद्र समन्वयक गिरिजेश पांडेय शामिल रहे।