फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Special repair of 377 routes will be done with Rs. 129 crores.

Unnao News: 129 करोड़ से होगी 377 मार्गों की विशेष मरम्मत

Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Special repair of 377 routes will be done with Rs. 129 crores.
उन्नाव। गड्ढामुक्त अभियान से अलग चयनित किए गए 377 मार्गों पर लोगों को जल्द सुहाने सफर का लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने मार्गों का सर्वे कराकर 129 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराया और बजट के लिए शासन को भेज दिया। एक्सईएन का दावा है कि 15 दिन में बजट जारी हो सकता है।
विज्ञापन

बारिश समाप्त होने वाली है और शासन ने ध्वस्त सड़कों की दशा सुधारने की तैयारी की है। ध्वस्त सड़कों की रिपोर्ट मांगे जाने पर पीडब्ल्यूडी की नोडल शाखा प्रांतीयखंड ने ऐसे मार्गों का सर्वे कराया था जिसकी कुल लंबाई का 90 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हो। सर्वे के बाद 377 मार्गों का चयन किया गया। जिसकी कुल लंबाई 742.91 किमी है। विभाग ने मरम्मतीकरण के लिए 129 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर सितंबर के पहले सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी है। विधानसभावार सर्वे में सबसे अधिक मार्ग पुरवा में जर्जर व क्षतिग्रस्त पाए गए हैं जिनकी संख्या 100 है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से मिले विशेष मरम्मतीकरण के मार्गों के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना शासन को वरीयता के आधार पर भेजी गई है। एक पखवाड़े में संबंधित मार्गों के लिए बजट मिल सकता है।
विज्ञापन

इंसेट-1
विधानसभा मार्ग लंबाई बजट करोड़ में
सफीपुर 54 87.67 20.98
बांगरमऊ 50 110.65 23.82
मोहान 47 90.40 18
सदर 29 61.57 12.20
पुरवा 100 182.11 25.41
भगवंतनगर 97 210.51 29.47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed