फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP were diverting several SO and SI

एसपी ने कई एसओ और एसआई को इधर से उधर किया

Thu, 09 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 09 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
SP were diverting several SO and SI
उन्नाव। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने गुरुवार को बड़ा फेरबदल करते हुए सदर कोतवाल समेत चार थानाध्यक्षों को हटाते हुए अन्य अनुभागों में तैनाती दी है। पिछले दिनों एक सड़क हादसे के बाद हुए बवाल के बाद हटाए गए तत्कालीन गंगाघाट थानाध्यक्ष को बीघापुर थाने की जिम्मेदारी मिल गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को विवेचना शाखा भेजते हुए पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार गौतम को कोतवाली प्रभारी बनाया है। हसनगंज थानाध्यक्ष नजरुल हसन सिद्दीकी को पुलिस कंट्रोलरूम में तैनाती दी गई है और सफीपुर कोतवाली में तैनात एसएसआई रणजीत सिंह भदौरिया को हसनगंज एसओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सोहरामऊ एसओ अनूप सिंंह को विवेचना शाखा, बीघापुर एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह को पीआरओ बनाया है। इसके अलावा असोहा थानाध्यक्ष विनोद यादव को सोहरामऊ एसओ, औरास एसओ राजीव यादव को विवेचना शाखा, पुलिस लाइन में तैनात प्रदीप यादव को बीघापुर एसओ, पुरवा कोतवाली एसएसआई रामलखन पटेल को असोहा एसओ, पुरवा में तैनात एसआई रवींद्र प्रताप सिंह को औरास थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा अजगैन थाना के एसएसआई राजेश कुमार श्रीवास्तव को अनावरण शाखा, एसआई आशुतोष त्रिपाठी को कोतवाली से कंट्रोलरूम, पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रमोद मिश्रा को अजगैन एसएसआई, कोतवाली में तैनात एसआई वीके तिवारी को हसनगंज और विवेचना शाखा में तैनात एसआई श्याम नारायण पांडेय को सदर कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed