फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP warned claimants of the Panchayat elections

प्रधान पद के दावेदारों को एसपी ने चेताया

Fri, 04 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 04 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP warned claimants of the Panchayat elections

उन्नाव। पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए एसपी ने गुरुवार को वायरलेस पर पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशियों और संभावित दावेदारों को वायरलेस के जरिए चेताया। उन्होंने चुनाव में शांति बनाए रखने, मतदाताओं को शराब या रुपये का लालच न देने की सलाह देने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी या उसके समर्थक के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू होने की आहट के साथ ही जिले में बढ़ रही कच्ची शराब की बिक्री, दावेदारों, समर्थकों को शराब पिलाने की गलत परंपरा और एक दूसरे को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की बढ़ती शिकायतों पर बिंदुवार बात की। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ थाने में बैठक की। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक एसपी पवन कुमार ने कंट्रोलरूम में वायरलेस के जरिए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी को गलत परंपराओं का त्याग करना होगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि या भावी जनप्रतिनिधि की रेस में शामिल लोगों के लिए यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। चुनाव के दौरान शराब का चलन रोकना होगा। चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते एक-दूसरे के समर्थकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। तमाम मुकदमों की जांच में आपसी पेश बंदी ही नतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई तहरीर देता है तो उसकी रिपोर्ट तो दर्ज की जाएगी लेकिन जांच में मुकदमा झूठा पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदर कोतवाली में सीओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव, पुरवा में सीओ एके चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी, अजगैन में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, सफीपुर में सीओ गोपीनाथ सोनी और कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय समेत सभी थानों में थाना प्रभारी मौजूद रहे।


सफीपुर कोतवाली परिसर सीओ गोपीनाथ और इंस्पेक्टर एके राय मौजूद रहे। पाटन, बीघापुर, हसनगंज में राज पटेल, हरिओम पांडेय, तपसी महाराज, दिनेश द्विवेदी, पप्पू अग्निहोत्री, शिव कुमार गौतम, कमल तथा बारा थाने में राम सिंह यादव, प्रमुख पप्पू सिंह, राजेश, भोला सिंह, प्रधान कृष्णपाल, अभिषेक पांडेय, मो. शरीफ, राजेंद्र, प्रकाश सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed