फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   SP's 'LO' scheme will overcome worsening conditions

बिगड़े हालातों पर काबू पाएगी एसपी की ‘एलओ’ स्कीम

Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP's 'LO' scheme will overcome worsening conditions
एसपी उन्नाव विक्रांतवीर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में घटना, दुर्घटना या अन्य कारणों से हालत बिगड़ने पर उसे काबू करने के लिए एसपी ने एलओ (कानून व व्यवस्था) स्कीम लागू कर मौके पर त्वरित पहुंचने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मियों की सूची जारी की है। संबंधित एसओ के सूचना मिलते ही योजना के तहत चयनित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाएगा।
विज्ञापन

अक्सर घटना, दुर्घटना या अन्य कारणों से आक्रोशित लोग सड़क पर जाम लगाने और प्रदर्शन व पथराव करते हैं। जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है। एसपी विक्रांतवीर ने इस हालातों पर त्वरित काबू पाने के लिए एलओ स्कीम तैयार की है। एसपी ने बताया कि ऐसे हालात में संबंधित थाना प्रभारी एलओ स्कीम लागू करने की वायरलेस पर मांग करेगा। उसका मैसेज मिलते ही दो सीओ, निकटतम थाना के तीन एसओ, चार पीआरवी, एक्शन मोबाइल व चार चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेंगे। बताया कि पुलिस के शीघ्र मौके पर पहुंचने पर स्थितियों को काबू करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

असोहा- थाना क्षेत्र में किसी घटना, दुर्घटना में हालात बेकाबू होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में सीओ बीघापुर, सीओ पुरवा, एसओ पुरवा, सोहरामऊ व अजगैन, पीआरवी 2932, 2933, 2939, 2928 व चौकी प्रभारी नवाबगंज, मंगतखेड़ा, नेवरना व दरोगाखेड़ा मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीघापुर- सीओ बीघापुर, सीओ पुरवा, एसओ अचलगंज, बिहार, बारासगवर, पीआरवी 29021, 29030, 2907, 2908 व चौकी प्रभारी बेथर, नेवरना, कोलुहागाड़ा व पाटन। अचलगंज-सीओ बीघापुर, सीओ सिटी के साथ निकटतम पीआरवी व चौकी पुलिस।
सदर कोतवाली-सीओ सिटी, सीओ बीघापुर, इसके अलावा निकटतम थाना चौकी का फोर्स। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में एलओ स्कीम के तहत पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का चयन किया गया है।

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि घटना, दुर्घटना या अन्य कारणों से भीड़ के आक्रोशित होने और पुलिस के देरी से पहुंचने पर हालत बिगड़ने की स्थिति बन जाती है। एलओ स्कीम लागू कर किस अधिकारी और पुलिस कर्मी को कहां मौके पर पहुंचना है इसकी सूची जारी कर दी गई है। जिससे वह उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने का इंतजार न करें। आवश्यकता पड़ने पर एएसपी उत्तरी और एएसपी दक्षिणी भी मौके पर पहुंचकर हालात को सामान्य करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed