{"_id":"5e5422e58ebc3ef3ac75da64","slug":"sp-mlc-kept-shaking-the-phone-neither-the-ambulance-reached-the-police-unnao-news-knp5467393143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी मिलाते रहे फोन, न तो एंबुलेंस पहुंची न पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा एमएलसी मिलाते रहे फोन, न तो एंबुलेंस पहुंची न पुलिस
विज्ञापन
बांरगमऊ सीएचसी में घायलों के भर्ती कराने के बाद जानकारी देते शाहजहापुर से सपा एमएलसी अमित यादव।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के बांगरमऊ टोल प्लाजा के निकट उन्नाव-हरदोई मार्ग पर वैन की टक्कर से बाइक सवार दंपति व उसकी दो साल की बेटी घायल हो गई। सड़क पर छटपटाता देख लखनऊ जा रहे शाहजहांपुर के विधान परिषद सदस्य ने सीएचसी पहुंचाने के लिए पहले 108 एंबुलेंस फिर कोतवाली पुलिस को फोन मिलाया। दोनों के न पहुंचने पर अपनी कार से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम मटियामऊ निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र नंदा अपनी पत्नी सुनीता (20) व दो वर्षीय बेटी के साथ बाइक से बांगरमऊ के रूरी सादिकपुर गांव अपनी ससुराल आ रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के निकट उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सामने से आ रही वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से दंपति व उसकी मासूम बेटी छिटककर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच लखनऊ जा रहे शाहजहांपुर के विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने घायलों को सीएचसी पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर बुलाया। पुलिस के भी न पहुंचने पर उन्होंने घायलों को कार में लिटाकर सीएचसी पहुंचाया और चले गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चला रहा धर्मेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। बांगरमऊ कोतवाल श्यामकुमार पाल ने बताया कि एमएलसी ने सड़क हादसे में दंपति व बच्ची के घायल होने की सूचना दी और कहा कार से लेकर अस्पताल आ रहे हैं। एमएलसी की सूचना पर दीवान को सीएचसी भेजा गया।
शाहजहांपुर के एमएलसी अमित यादव ने बताया कि वह अपनी कार से शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। बांगरमऊ के पास सड़क पर डेढ़ साल की बच्ची व उनके माता पिता लहूलुहान हालत में पड़े तड़प रहे थे। जिन्हे देखकर कार रोकी और उन्हें सीएचसी पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर इंतजार करने के बाद एसपी उन्नाव विक्रांतवीर को फोन मिलाया। फोन उनके पीआरओ ने उठाया और बांगरमऊ पुलिस को मौके पर भेजने की बात कही। लगभग 10 मिनट इंतजार करने के बाद पुलिस नहीं आई तो डीएम रवींद्र को फोन मिलाया। डीएम ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को भेजने की बात कही। इसके बाद भी किसी के न आने पर घायलों को कार में लिटाकर कोतवाल बांगरमऊ को फोन मिलाया। सीएचसी में घायलों को भर्ती कराने के बाद पुलिस वहां पहुंची। इस दौरान उन्हें लगभग आधा घंटा घायलों की मदद के लिए परेशान होना पड़ा। बताया कि सीएचसी का रास्ता पता न होने पर उन्होंने बांगरमऊ कोतवाल को फोन मिलाया था, पर उन्होंने चुनाव ड्यूटी में होने की बात कही।