फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   soon relief from road block on haighway

Unnao News: उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर जल्द मिलेगी जाम से निजात

Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
soon relief from road block on haighway
उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर अचलगंज के पास दो से चार लेन का काम जनवरी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं अंडरपॉस व आरओबी निर्माण का काम भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बदरका मोड़ से एनएच 31 शुरू होता है जो बदरका, सिकंदरपुर, बेथर, बीघापुर और तकिया होते हुए लालगंज में रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। इसे फोर लेन करने का काम तेजी के साथ चल रहा है। जिले में उन्नाव-रायबरेली के बीच की दूरी करीब 65 किलोमीटर है। राजमार्ग को फोर लेन करने के लिए उन्नाव से लालगंज तक एक बाईपास, चार आरओबी (ओवरब्रिज) और 12 अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें से कोरारी के सामने से आठ किमी लंबे निर्माणाधीन बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बाईपास को आठ किमी दूर भैंसाई के पास फिर मुख्य सड़क पर मिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरारी के पास बन रहे बाईपास और अचलगंज-गंगाघाट मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में है। इनको इसी माह के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू करा दिया जाएगा। बाईपास के काम में कुछ किसानों के मुआवजे को लेकर देरी हो रही है। पूरा मार्ग इसी साल नवंबर तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

ओवरब्रिज को भी जल्द शुरू करने की तैयारी
अचलगंज गंगाघाट मार्ग पर कुर्मापुर के पास ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। जनवरी के अंत तक इसे भी शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा बीघापुर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपॉस निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य पीएनसी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed