फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   son jumped in ganga after father died

पिता की मौत से आहत पुत्र ने गंगा में लगाई छलांग

Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
son jumped in ganga after father died
बांगरमऊ (उन्नाव)। पिता की मौत से आहत बेटे ने बहनोई से फोन पर बात करने के बाद नानामऊ में गंगा नदी के पुल पर बाइक और चप्पल छोड़कर छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के ग्राम उदैतापुर निवासी आयुष (22) के पिता अवधेश की मंगलवार को मौत हो गई थी। इससे वह काफी आहत था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा नदी पुल पर पहुंचा। उसने औरैया जिला निवासी बहनोई से फोन से बात की। पिता की मौत से आहत होने और गंगा नदी में कूदने की बात कही।
विज्ञापन

बहनोई ने आयुष के परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन आयुष नहीं मिला। मौके पर उसकी बाइक और चप्पल मिलीं। शनिवार को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि गंगा नदी में तलाश कराई गई है। रविवार को शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed