{"_id":"64cfedcda3fe5079430b16d5","slug":"son-had-killed-tularam-police-disclosed-sent-to-jail-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1521-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेटे ने की थी तुलाराम की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेटे ने की थी तुलाराम की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में 11 दिन पहले किसान की गला दबाकर हत्या, किसी और ने नहीं उसके अपने सगे बेटे ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी, पड़ोस के गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी की महिला से शादी करना चहता था। पिता के बाधक बनने पर शराब पिलाने के बाद गला घोट दिया था।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा निवासी किसान तुलाराम पासवान (50) की 27 जुलाई की रात गला कसकर हत्या कर दी गई थी। 28 जुलाई को शव घर से करीब एक किमी दूर मोबाइल टावर के पास मिला था। मृतक के बेटे राजकुमार ने एक मोबाइल दुकानदार पर ढाई हजार रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी थी। हालांकि यह आरोप पुलिस के गले नहीं उतरा और अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। शव मिलने वाले स्थान कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई। एक फुटेज में बाइक सवार दो लोग जाते दिखे थे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया था। जांच में पता चला कि पुलिस को पता चला कि हत्यारोपी कोई और नहीं वादी उसका बेटा ही है। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसकी (बेटे की) पड़ोस के गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी की महिला से बचपन में उसके साथ पढ़ती थी और दोनों में नजदीकी थी। बाद में उसकी शादी और वह पति के साथ कुवैत चली गई थी। कोरोना काल में दोनों गांव आए और बाद में महिला का पति उसे व दो बच्चों को यहीं गांव में छोड़कर अकेले विदेश चला गया। दोनों में मुलाकात होने लगी। हत्यारोपी और महिला दोनों शादीशुदा और बच्चे होने के बाद भी दूसरी शादी करने का मन बना लिया। हत्यारोपी के पिता तुलाराम को इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगे। इसके बाद बेटे राजकुमार ने पिता की हत्या की योजना बनाई। मई 2023 में उसने पिता से एलआईसी में 40 लाख का बीमा कराया और उसमें खुद नॉमिनी बना। तीन महीने बीतने पर जब उसे लगा कि अब पिता के मरने पर बीमा की रकम मिल जाएगी तो उसने 27 जुलाई की रात पिता को शराब पिलाई और गांव के बाहर मोबाइल टावर के पास ले जाकर गला गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि हत्या की घटना का खुलास कर दिया गया है। बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। उसे जेल भेजा गया है।
--
महिला को साथ रखने के लिए लिया था प्लॉट
हत्यारोपी राजकुमार प्लाट बिकवाने का भी काम करता था। उसने दूसरी बिरादरी की महिला को शादी के बाद अलग रखने के लिए अजगैन में प्लाट भी ले रखा था। इसीलिए पिता का 40 लाख का बीमा कराया था। कि उनकी हत्या करने के बाद नामिनी होने से पैसा उसे मिलेगा और उसी से वह मकान बनवा देगा। उसने हत्या की इसकी जानकारी भी किसी को नहीं होगी।
विज्ञापन
--
चाची की बहन से किया था प्रेम विवाह
हत्यारोपी राजकुमार पहले दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम करता रहा। लेकिन जब उसकी शादी हो गई तो चाची की बहन से नजदीकी हो गई और फिर उसी से शादी कर ली। इसके बाद वह दोनों को रखना चाहता था। एक को गांव वाले घर में और दूसरी को अजगैन कस्बे में मकान बनाकर। मकान बनवाने के लिए रुपयों की व्यवस्था के लिए उसने पिता का बीमा कराया था।